Advertisement

बोकारो में चालक सम्मान दिवस, चालकों ने किया एक-दूसरे को सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। ऑल ड्राइवर कल्याण संघ बोकारो की ओर से एक सितंबर को बोकारो औद्योगिक क्षेत्र में चालक सम्मान दिवस मनाया गया। इस दौरान चालकों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर सम्मानित किया।

सम्मान दिवस पर संघ के बोकारो जिलाध्यक्ष स्वामी नाथ यादव ने कहा कि पिछले दस वर्षों से एक सितंबर को चालक सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कहा कि देश में आई हर आपदा के दौरान चालकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोविड महामारी के समय ऑक्सीजन, दवा, खान-पान और अन्य जरूरी सामान एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में चालकों का अहम योगदान रहा, लेकिन सरकार ने उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया।

जिला उपाध्यक्ष सौरभ कुमार मल्लिक ने चालकों का बीमा कराने तथा हर 50-100 किलोमीटर पर भोजनशाला, विश्रामगृह और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने बड़े वाहनों के चालकों के लिए अलग कानूनी सहायता व्यवस्था की भी मांग रखी। आयोजित कार्यक्रम में चालकों को शराब का सेवन नहीं करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। मौके पर नवीन कुमार, राहुल राय, सुधीर सिंह, भोला महतो, सुबोध सिंह, हृदय सिंह, पंकज सिंह, रणजीत सिंह समेत दर्जनों चालकगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *