Advertisement

बीएंडके मे 11 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के बीएंडके क्षेत्र के करगली ऑफिसर्स क्लब में 31 अगस्त को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं से सेवानिवृत्त 11 कामगारों को अधिकारियों व यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रतीक सम्मान के साथ शॉल ओढ़ाकर विदाई दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) एस के झा ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक व्यवहारिक प्रक्रिया है, जिससे हर किसी को एक दिन गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कामगारों की मेहनत के बल पर ही आज कोल इंडिया इस मुकाम तक पहुंचा है। कोल इंडिया परिवार हमेशा अपने मजदूरों के साथ खड़ा रहा है। कामगारों को रिटायरमेंट के बाद अपने भविष्य के लिए सुरक्षित धनराशि रखनी चाहिए।

समारोह का संचालन सहायक प्रबंधक मानव संसाधन प्रेक्षा मिश्रा ने किया। मौके पर क्षेत्र के विभागाध्यक्ष मानव संसाधन विनय रंजन टुडु, प्रबंधक मानव संसाधन पी एन सिंह, सीएसआर अधिकारी संजीत कुमार, यूनियन प्रतिनिधि गजेंद्र प्रसाद सिह, राम निहोरा सिंह, सुजीत घोष आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *