Advertisement

सेक्टर-12 में जमींदोज आवास की घटना का उपायुक्त ने लिया संज्ञान

एसडीओ चास करेंगी घटना की जांच, 72 घंटे में सौंपेंगी जांच प्रतिवेदन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर-12 ई में बीएसएल आवास के अचानक जमींदोज होने की घटना को जिला उपायुक्त ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया है। उपायुक्त ने घटना की विस्तृत जांच के लिए चास की अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रांजल ढांडा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

जानकारी के अनुसार एसडीओ चास द्वारा घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जाएगी। उन्हें घटना से संबंधित जांच प्रतिवेदन 72 घंटे के भीतर जिला उपायुक्त को समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। जांच के दौरान आवासो की वर्तमान स्थिति, भवन की संरचना, जर्जरता तथा घटना के संभावित कारणों की भी पड़ताल की जाएगी।

उपायुक्त ने बीएसएल नगर प्रशासन को सेक्टर क्षेत्र में स्थित क्षतिग्रस्त एवं जर्जर भवनों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है। साथ ही ऐसे सभी भवनों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों की स्थिति का आकलन कर आवश्यक सुरक्षा एवं एहतियाती कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *