एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। देश की राजधानी दिल्ली स्थित सीपीआई राष्ट्रीय मुख्यालय अजोय भवन में 30 जुलाई को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में काकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास व सीजेपी की टीम सदस्य बालकृष्णन को नीट पेपर लीक के विरूद्ध, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे आदि को लेकर जो जंतर मंतर दिल्ली में छात्रों नौजवानों का 1 महीने आंदोलन में अखिल भारतीय छात्र फेडेरेशन (एआईएसएफ) के सभी छात्रों व नौजवानों एआईवाईएफ के नौजवान जिन्होंने सीजेपी आयोजित आंदोलन में जुझारू भूमिका निभाने वाले साथियों ने सीपीआई द्वारा स्वागत समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे।
समारोह की अध्यक्षता एटक महासचिव व सीपीआई राष्ट्रीय सचिव अमरजीत कौर ने की। इस अवसर पर सर्वप्रथम एआईएसएफ राष्ट्रीय महासचिव दिनेश रंगराजन ने संगठन के इतिहास व संघर्ष पर प्रकाश डाला। इसके बाद डॉ गोहर रजा, शबनम हाशमी, प्रोफ़ेसर अजय पटनायक, प्रोफ़ेसर अर्जुमंद आरा आदि ने संबोधित किया।
सीपीआई महासचिव कॉमरेड डी राजा ने सभी साथियों का स्वागत कर आंदोलंदोलनों के भविष्य की भूमिका व राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों नौजवानों की भूमिका के महत्व को रेखांकित किया। सौरभ दास ने अपने संबोधन में सीपीआई व् एआईएसएफ साथियों के आंदोलन को जुझारू, अनुशासित व नेतृत्व की तारीफ करते हुए धन्यवाद दिया। कहा कि एआईएसएफ तथा एआईवाईएफ के कैडर ने लगातार पूरे आंदोलन में जो भूमिका निभाई उस मेहनत ने भी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कॉ अमरजीत कौर ने सभी छात्रों, नौजवानों, सीजेपी को धन्यवाद देते हुए एआईएसएफ की ऐतिहासिक संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए सीजेपी के सौरव दास काकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व बालकृष्णन को संघर्ष की जीत के लिए धन्यवाद दिया। अंत में सौरव दास व बालकृष्णन व एआईएसएफ तथा एआईवाईएफ के साथियों का गुलाब का फूल व भगत सिंह की पुस्तिका भेंट कर सम्मानित किया।

स्वागत करने के लिए कॉ डी राजा, कॉ अमरजीत कौर, डॉ भालचंद्र कांगो, रामकृष्ण पांडा, डॉ गिरिश शर्मा (सभी सीपीआई राष्ट्रीय सचिव) प्रोफ़ेसर दिनेश वार्ष्णेय सचिव सीपीआई दिल्ली राज्य परिषद व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व निशा सिद्धू राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने गुलाब के फूलों से सभी छात्रों व नौजवानों का धन्यवाद कर उनके भविष्य की शुभकामनाएं दी।
छात्र नेतृत्व में एआईएसफ राष्ट्रीय अध्यक्ष विराज, एआईएसफ राष्ट्रीय अध्यक्ष डीयू अनिकेत मेडके, बिट्टू, गुलाब, छवि, अपराजिता, राजा, साजिद, शुभम, अमूरता जेएनयू एआईएसफ, गुलाब, सद्दाम, व अन्य साथी एआईवाईएफ के साथी हरीश बाला राष्ट्रीय सचिव , शिंजो वर्गीज दिल्ली राज्य सचिव, सजन आदि को भी सम्मानित किया गया।
![]()













Leave a Reply