Advertisement

डीएवी सेक्टर-4 में अंग्रेजी कविता वाचन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में 30 जुलाई को कक्षा तृतीय से पंचम तक के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने अंग्रेजी कविता वाचन कर उपस्थित जनों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

जानकारी के अनुसार आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा के प्रति रुचि, शुद्ध उच्चारण, आत्मविश्वास और प्रभावशाली मंच-प्रस्तुति का विकास करना था। जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी उत्कृष्ट अभिव्यक्ति, स्पष्ट उच्चारण और भावपूर्ण प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया।

प्रतियोगिता के परिणामों में कक्षा तृतीय में श्रुति कुमारी प्रथम, कन्हैया द्वितीय और अहाना सिंह तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चतुर्थ में आरुही कुमारी प्रथम, शिवांश द्वितीय और सृष्टि डे तृतीय स्थान पर रहे। वहीं कक्षा पंचम में पुण्या प्रियांशी ने प्रथम, अन्वी नायक ने द्वितीय तथा समायरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्राचार्य एस. के. मिश्रा ने विजेता एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि कविता वाचन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, भाषा कौशल, आत्मविश्वास और मंच संचालन क्षमता को निखारने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को नई दिशा देते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *