Advertisement

रविदास आश्रम के विकास को ले मंत्री से मिले समिति के पदाधिकारी

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम समिति के पदाधिकारियों ने झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद से शिष्टाचार मुलाकात कर रविदास आश्रम के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बताया जाता है कि 30 जुलाई को मुलाकात के दौरान समिति के संरक्षक सहदेव रविदास, कौलेश्वर बौद्ध, अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार राम, सचिव तथा उपसचिव नागेश्वर रविदास उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष आश्रम के विकास संबंधित विभिन्न बिंदुओं को रखा।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने आश्रम समिति को आश्वस्त करते हुए कहा कि रविदास आश्रम के विकास कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। कहा कि सरकार हर कदम पर आश्रम समिति के साथ खड़ी है और आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी। समिति के सदस्यों ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्रम के विकास कार्यों में सहयोग की अपेक्षा जताई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *