Advertisement

डीसी द्वारा समाहरणालय के कार्यालयों का निरीक्षण, स्वच्छता व अनुशासन पर जोर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त डीसी अजय नाथ झा ने 29 जुलाई के पूर्वाह्न समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं शाखाओं का औचक निरीक्षण कर कार्य व्यवस्था, समयबद्ध उपस्थिति और स्वच्छता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन करते हुए समय पर कार्यालय पहुंचने और अनुशासित कार्य संस्कृति बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने विकास शाखा, योजना शाखा, ग्रामीण विकास शाखा, गोपनीय कार्यालय, एनडीसी कार्यालय तथा एडीडीएस कार्यालय का निरीक्षण कर संचालित योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के साथ कार्यालयीन अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने समाहरणालय के प्रथम तल्ले पर स्थित शौचालय का भी निरीक्षण किया तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कर स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मी समय पर अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित पाए गए। मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस डॉ अरविंद राधाकृष्णन, डीपीआरओ रवि कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार, डीडीएमओ शक्ति कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *