सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा बाजार स्थित झारखंड मजदूर यूनियन कार्यालय में 9 जुलाई को एलएमवी चालकों (ड्राइवरों) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
जानकारी के अनुसार बैठक में चालकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को यूनियन के समक्ष रखते हुए बताया कि गुवा सेल प्रबंधन द्वारा उनके लिए नया टेंडर जारी नहीं किया जा रहा है। साथ ही वर्तमान में कार्यरत चालकों को निर्धारित दर के अनुरूप भुगतान नहीं मिलने की शिकायत भी की गई। इसके अलावा अन्य कई रोजगार संबंधी समस्याओं पर भी चर्चा की गयी।
बैठक में यूनियन पदाधिकारियों ने उपस्थित एलएमवी चालकों की सभी मांगों और समस्याओं को शीघ्र ही सेल गुवा प्रबंधन के समक्ष उठाने का निर्णय लिया। यूनियन ने स्पष्ट कहा कि यदि प्रबंधन द्वारा समय रहते उचित समाधान नहीं किया गया, तो झामयू आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होगी। यूनियन ने यह भी चेतावनी दी कि आंदोलन के दौरान यदि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सेल प्रबंधन की होगी।

बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष मोहन महतो ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष प्रकाश राउत, महामंत्री हेमराज सोनार सहित कपिलेश्वर डोंगो, सोमा महतो, गणेश दास, कृष्णा गोच्छाईत, धीरू साहू, अर्पण तांती, सागर दास, दासो बिरसा, मुन्ना चाम्पिया, बिरेंद्र करुआ, जुसास डांग, रवि करुआ, सुमित कांडीयांग, कनूराम चाम्पिया, सुनील लागुरी, उग्रसेन केशरी, विमल कुजूर सहित बड़ी संख्या में चालक उपस्थित थे।
उक्त बैठक शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। यूनियन ने कहा कि वह एलएमवी ड्राइवरों के हितों की रक्षा और उनकी जायज मांगों के समाधान के लिए यूनियन निरंतर प्रयास करती रहेगी।
![]()













Leave a Reply