Advertisement

ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल पूर्व विधायक ने शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढस

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के भण्डारडीह रहिवासी समाजसेवी विवेक कुमार महतो के आवास पर 8 जुलाई को ब्रह्मभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित ब्राह्मण भोज कार्यक्रम में गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मौके पर पूर्व विधायक बबीता देवी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में धैर्य एवं साहस बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी अपने का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है, लेकिन ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य जनों ने भी दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। ब्रह्मभोज कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शुभचिंतक शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *