रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने अपना गणना प्रपत्र (ईएफ) भरकर उसका डिजिटलीकरण कराया। इस दौरान सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में ईएफ के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। सभी पात्र मतदाता समय पर अपना गणना प्रपत्र (ईएफ) भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं। कहा कि प्रपत्रों का शीघ्र डिजिटलीकरण होने से मतदाता सूची अधिक सटीक और पारदर्शी बनेगी। किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटे नहीं, इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज होना चाहिए। वे प्रखंड के सभी मतदाताओं से आग्रह करती हैं कि वे बिना किसी विलंब के अपना ईएफ भरें और बीएलओ को उपलब्ध कराएं। यह प्रत्येक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह निर्वाचन आयोग के इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें।
अभियान के क्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी आमजनों से अपील की कि वे किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और समय सीमा के भीतर अपना गणना प्रपत्र भरकर मतदाता सूची के शुद्धिकरण में सहयोग करें।
![]()













Leave a Reply