Advertisement

 राजनीति में धन बल का वर्चस्व बढ़ा है-पूर्व सांसद

एस.पी.सक्सेना/बोकारो(Bokaro)। हाल के वर्षों में देश में राजनीति के मायने मतलब बदलने लगा है। राजनीति धीरे-धीरे व्यवसाय का रूप लेने लगा है। अब राजनीति में व्यक्तित्व नहीं बल्कि धन बल का वर्चस्व बढ़ गया है। उक्त बातें पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम ने जगत प्रहरी से विशेष भेंट में कही।
पूर्व सांसद राम इन दिनों बेरमो विधानसभा उप चुनाव को लेकर चुनावी दौरे के क्रम में कथारा स्थित गायत्री कॉलोनी निवासी भारतीय मजदूर संघ नेता दिलीप कुमार के आवास पर भेंट के दौरान ऑफ़ द रिकॉर्ड कहा कि यह पतन दुसरे राजनीतिक दलों के साथ-साथ भाजपा में भी देखने को मिल रहा है। जहां नेताओं की अहमियत उनके व्यक्तित्व अथवा उनके द्वारा किये गये त्याग से नहीं बल्कि उनमें समाहित धन बल से पहचान होती है। ऐसे में अब राजनीति से घृणा सा होने लगा है। पूर्व सांसद के अनुसार पहले दुसरे दलों में ऐसा देखने को मिलता था। जहां भ्रष्टाचार की गंगोत्री में आकंठ डुबे रहनेवालों को खासा तरजीह दिया जाता था। अफसोस की भाजपा भी अब इससे अछूता नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री बाजपेयी थे तब नैतिक मूल्यों पर चलने वालों की भाजपा में भरमार था। आज वह विलीन होने लगा है।
पूर्व सांसद ने बेरमो विधानसभा उप चुनाव में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल की जीत पक्की बताया। मौके पर पूर्व सांसद राम के आलावा राज्य अति पिछ्ड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र पासवान, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

प्रहरी संवाददाता/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *