प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड में एसआईआर की गति में तेजी लाने को लेकर निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने कई बूथों का दौरा किया।
बताया जाता है कि निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संतोष कुमार महतो 8 जुलाई को विशेष गहन पुनरीक्षण-26 (एसआईआर) को लेकर बेरमो विधानसभा अंतर्गत दस पंचायत क्षेत्र में विभिन्न बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों से मिलकर उनके वर्तमान कार्यों का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत की बीएलओ अनीता देवी, मेनका देवी, संजू देवी, ऊषा देवी, पिंकी देवी, शकीला खातून, ऊषा देवी सहित अंगवाली दक्षिणी, पिछरी उत्तरी एवं दक्षिणी, चांदो आदि पंचायतों की कई बीएलओ सदस्यों से मिलकर उनके साथ घंटों बिताया और अबतक के पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की।

साथ हीं त्रुटियों को संशोधित व् स्कैन कराया। दौरे के क्रम में बीडीओ महतो ने मुहल्ले के मतदाताओं से कहा कि वे अपने बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को सहयोग करें, ताकि निर्धारित समय से पूर्व एसआईआर कार्य को पूर्ण किया जा सके।
![]()













Leave a Reply