Advertisement

एसआईआर को लेकर बोकारो डीसी ने किया गोमिया प्रखंड क्षेत्र का दौरा

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने एसआईआर की सफलता को लेकर 8 जुलाई को जिला के हद में गोमिया प्रखंड के कई पंचायतों का दौरा किया। डीसी के दौरे के क्रम में गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत उपायुक्त अजय नाथ झा ने गोमिया क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। उपायुक्त ने बीएलओ के घर-घर जाकर किए जा रहे मतदाता सत्यापन कार्य का जमीनी स्तर पर जायजा लिया।

बताया जाता है कि उपायुक्त झा ने प्रखंड के हद में होसिर पश्चिमी, होसिर पूर्वी, कुन्दा, महुआटांड़, तुलबुल, ललपनिया, सियारी, गोमिया सहित कई पंचायतों में जाकर बीएलओ से मिले। फॉर्म 6, 7, 8 की एंट्री, नए मतदाताओं का जोड़ना और मृत/डुप्लिकेट नाम हटाने की प्रक्रिया देखी। उन्होंने बीएलओ से पूछा कि कितने घरों का सत्यापन बचा है और क्या कोई दिक्कत आ रही है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 17 से 21 वर्ष के युवा, नई शादीशुदा महिलाएं और दिव्यांगों पर विशेष ध्यान दें। गांव में उपायुक्त ने आम जनों से भी बात की और पूछा कि बीएलओ आपके घर आए थे या नहीं।

उन्होंने रहिवासियों से अपील कर कहा कि बीएलओ को सही जानकारी दें और वोटर हेल्पलाइन पर अपना नाम जरूर चेक करें। इस दौरान गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो, अंचलाधिकारी अफताब आलम खान मौजूद रहे।
उपायुक्त ने कहा कि एसआईआर लोकतंत्र की बुनियाद है। गोमिया में अब तक 90 प्रतिशत से अधिक मतदाता सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है। शेष 10 प्रतिशत को भी तेजी से निपटाएं। कहा कि हमारा लक्ष्य त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *