रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है।
उन्होंने 7 जुलाई को एक भेंट में कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी पात्र मतदाता अपने गणना प्रपत्र को समय पर भरकर संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बीएलओ जब आपके घर पहुंचें तो उन्हें अनावश्यक प्रतीक्षा न कराएं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ सहयोग करें।
सिंह ने कहा कि प्रत्येक मतदाता की भागीदारी से ही मतदाता सूची अधिक सटीक और पारदर्शी बन सकेगी। उन्होंने रहिवासियों से अपील की कि अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि, नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन की आवश्यकता हो तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर आवेदन करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। इसलिए सभी मतदाता अपने मताधिकार के प्रति सजग रहें और एसआईआर अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
![]()













Leave a Reply