Advertisement

भाजपा कसमार मंडल की मासिक बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी कसमार मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक 7 जुलाई को मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय उपस्थित रहे। उनके साथ युवा मोर्चा के बोकारो जिलाध्यक्ष एवं कसमार मंडल प्रभारी विनोद कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाणेश्वर महतो, छोगा लाल सिंह, भवानी प्रसाद मुखर्जी, रामलाल ठाकुर, अशोक कुमार महतो, प्रताप सिंह, कैलाश महतो, महिला मोर्चा की चंचला देवी एवं संध्या देवी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कैलाश प्रजापति, दिनेश मुंडा, उत्तम मुखर्जी, सुदामा महतो, संतोष महतो, बजरंगी प्रजापति, संतोष कुमार महतो, मनीष कुमार, अजय ठाकुर, कैलाश चंद्र महतो सहित मंडल एवं मोर्चा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से आती है। प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखे, केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाए तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करे। उन्होंने कहा कि आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

कसमार मंडल प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए नियमित बैठक, कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण तथा बूथ समितियों की सक्रियता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को गति दें और जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो ने कहा कि कसमार मंडल में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कसमार मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी के साथ जुट जाएं। उन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में निरंतर सक्रिय रहने का आग्रह किया। बैठक के अंत में संगठनात्मक विषयों पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *