Advertisement

बजरंगबली मंदिर में साप्ताहिक भंडारा, श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में 7 जुलाई को साप्ताहिक भंडारा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया गया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना के उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।

बताया जाता है कि भंडारा के दौरान खैराचातर के रहिवासियों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजकों ने बताया कि बजरंगबली मंदिर में प्रत्येक सप्ताह भंडारा का आयोजन किया जाता है, जिसमें आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। कहा गया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और सेवा भाव को बढ़ावा देना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *