रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कसमार के सभागार में 7 जुलाई को वर्तमान लिपिक देवनंदन सोरेन एवं उर्मिला टुड्डू के सम्मान में विदाई समारोह तथा नवपदस्थापित लिपिक प्रवीण कुजूर एवं रीता श्रीवास्तव के स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एमटीएस शैलेश ठाकुर ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवाब ने कहा कि किसी भी कर्मचारी की विदाई भावुक क्षण होता है, लेकिन स्थानांतरण एवं सेवानिवृत्ति सरकारी व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा है, जिसका सभी को पालन करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि देवनंदन सोरेन एवं उर्मिला टुड्डू ने सीएचसी कसमार में अपने कार्यकाल के दौरान सराहनीय सेवाएं दी हैं और उन्हें विश्वास है कि वे अपने नए कार्यस्थल पर भी इसी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
डॉ नवाब ने नवपदस्थापित लिपिक कुजूर एवं श्रीवास्तव का स्वागत करते हुए कहा कि उनसे भी उत्कृष्ट कार्य की अपेक्षा है, ताकि सभी के सामूहिक प्रयास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अन्य चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने भी विदाई लेने वाले कर्मचारियों के योगदान की सराहना की तथा नए लिपिकों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ पवन कुमार, डॉ राहुल कुमार, डॉ जितेन्द्र कुमार, डॉ हरिपद सोरेन, डॉ मानस कपरदार, बीपीएम बंकिम चंद्र महतो, आलोक झा, सीमांत सिंह, राजेश ठाकुर, अविनाश रंजन, आनंद नायक, संतोष महतो, सिराजुद्दीन अंसारी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply