राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर वेली कारपोरेशन (डीवीसी) का 79वां स्थापना दिवस के अवसर पर 7 जुलाई को बोकारो थर्मल में कई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार इस अवसर पर डीवीसी बोकारो थर्मल एस पौंड में छाई ट्रांसपोर्टिग हेतु 55 टन भार क्षमता वाली इलेक्ट्रिक हाइवा डंफर का शुभारंभ किया गया। साथ हीं डीवीसी सीएसआर की ओर से राजकीय बुनियादी सरकारी स्कूल के गरीब छात्र छात्राओं के बीच जूता का वितरण किया गया। इसके अलावे बोकारो थर्मल मार्केट मुख्य सड़क किनारे पुराने कपड़ों का स्टाल का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने फीता काट कर किया।
इस अवसर पर परियोजना प्रधान अरजरीया ने कहा कि बोकारो थर्मल मार्केट में बनाए गए स्टॉल से जरूरत मंद गरीब पुराना कपड़ा पहनने के लिए ले सकते हैं। साथ ही अपना पुराना कपड़ा इस स्टॉल में रख कर जरूरत मंद की मदद कर सकते हैं।
स्थापना दिवस के मौके पर राजकीय बुनियादी स्कूल बोकारो थर्मल में एक सौ बच्चों के बीच जूता का वितरण किया गया। वही वरीय महाप्रबंधक एचआर ए कुजूर ने कहा कि डीवीसी की ओर से इलेक्ट्रिक हाइवा डंफर का शुभारंभ एस पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिग के लिए किया गया है। इससे पर्यावरण प्रदूषित नहीं होगी। डीजल का बचत भी होगा।
इस अवसर पर डीवीसी बोकारो थर्मल के सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी, वरीय प्रबंधक एचआर पार्थों सारथी मुखर्जी, प्रबंधक एचआर सुनील कुमार, तेजस कंपनी के अधिकारी चंदर बिंदल, मनीष बिंदल, राजेंद्र गिल, रिंकू सिंह, रामलाल पासवान, बालेश्वर यादव सहित गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चन्दना मिश्रा, बुनियादी विद्यालय की शिक्षिका मीना कुमारी, कृष्णा कुमारी, पूजा राय, डीवीसी सीएसआर के भैरव महतो, सुष्मिता बर्नवाल सहित कई गणमान्य अधिकारी गण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply