Advertisement

स्थापना दिवस पर ऑफिसर्स क्लब बोकारो थर्मल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

एलईडी द्वारा प्लांट के स्थापना काल से वर्तमान तक के इतिहास की दी गई जानकारी

प्रथम प्रधान मंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने 1948 में किया था इस प्लांट का शिलान्यास

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की 79वीं स्थापना दिवस के अवसर पर 7 जुलाई की देर संध्या बोकारो जिला के हद में बोकारो थर्मल स्टेशन क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया, वरीय महाप्रबंधक (एचआर) ए. कुजूर आदि अधिकारियों ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन के जरिए उपस्थित जनों को प्लांट के शिलान्यास काल 1948 से लेकर वर्तमान तक के दृश्य दिखाए गए। जिसमें देश के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू शिलान्यास करने बोकारो थर्मल आए थे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालय से आए बच्चों सहित डीवीसी सीएसआर की महिलाओं की ओर से अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने कहा कि बोकारो थर्मल वासियों के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है कि भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पं. नेहरू बोकारो थर्मल आए और इस पवार प्लांट का शिलान्यास किया।

कहा कि यह पावर प्लांट देश के विभिन्न क्षेत्रों में रौशनी देने के साथ साथ रोजगार मुहैया करा रहा है। महिलाओं सहित युवाओं को सीएसआर के तहत प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रहा है। मंच का संचालन दिनानाथ प्रसाद ने किया। इस अवसर पर वरीय प्रबंधक एचआर पार्थों सारथी मुखर्जी, प्रबंधक एचआर सुनील कुमार सहित कई अधिकारीगण मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *