Advertisement

यूकोवयू प्रतिनिधियो ने ढोरी के नये महाप्रबंधक का किया स्वागत

मजदूर और प्रबंधन के बीच यूनियन सेतु का काम करती है-जीएम

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के नए महाप्रबंधक राजीव कुमार सिंह को 7 जुलाई को यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (यूकोवयू) के प्रतिनिधियो ने बुके देकर स्वागत किया। जीएम ने यूनियन प्रतिनिधियो से कोयला उत्पादन मे सहयोग करने की बात कही।

इस अवसर पर जीएम सिंह ने कहा कि मजदूर और प्रबंधन के बीच यूनियन सेतु का काम करती है। कहा कि मजदूरो की समस्या का समाधान करना प्रबंधन का नैतिक दायित्व है। वहीं यूनियन प्रतिनिधियो ने भी महाप्रबंधक को भरपूर समर्थन का भरोसा दिया। इस अवसर पर यूकोवयू ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष जितेंद्र दूबे, क्षेत्रीय सचिव, कार्यकारी अध्यक्ष जवाहर लाल यादव के अलावे महेंद्र चौघरी सहित दर्जनो अन्य कामगार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *