पत्रकार को अपमानित करने व् ड्यूटी से गायब चिकित्सक की बर्खास्तगी की मांग
दोषी चिकित्सक बर्खास्त नहीं तो 14 जुलाई को होगा सिविल सर्जन का घेराव-सुरेंद्र
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। सदर अस्पताल समस्तीपुर के चिकित्सक द्वारा पत्रकार के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं ड्यूटी से गायब रहने वाले चिकित्सक डॉ. पी.डी. शर्मा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर 7 जुलाई को भाकपा माले एवं नागरिक मंच के बैनर तले चेतावनी मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व भाकपा माले समस्तीपुर जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह कर रहे थे।
समस्तीपुर के मोहनपुर रोड स्थित तनिष्क शोरूम से निकला चेतावनी मार्च विभिन्न मांगों से संबंधित नारा लगाते जिला मुख्यालय समाहरणालय पहुंचा, जहां प्रदर्शन के बाद सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सदर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में तैनात चिकित्सक डॉ पी.डी. शर्मा ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित थे। इस बावत सवाल पूछने पर पत्रकार श्रवण कुमार के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें कार्यालय से गर्दन पकड़कर धक्का-मुक्की करते हुए बाहर निकाल दिया गया। यह कार्रवाई निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ-साथ पत्रकार एवं लोकतांत्रिक अधिकार पर हमला है। ऐसे हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सभा को संबोधित करते हुए माले नेता उपेंद्र राय, महेश कुमार, जयंत कुमार, अनील चौधरी, दीनबंधु प्रसाद, मो. सगीर, मनोज कुमार सिंह, मनोज शर्मा, मो. अकबर, अनील राम, कुंदन राय, नागरिक मंच के संयोजक सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह, राजद नेता राम विनोद पासवान, पूर्व वार्ड पार्षद अर्जुन कुमार आदि ने कहा कि सदर अस्पताल में 60 से अधिक चिकित्सक पदस्थापित हैं, लेकिन ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं में अक्सर चिकित्सकों की अनुपस्थिति की शिकायतें मिलती रहती हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कई चिकित्सक वर्षों से प्रभाव और पैरवी के बल पर एक ही अस्पताल में जमे हैं। कुछ चिकित्सक प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार के आरोपी दोषी चिकित्सक को बर्खास्त नहीं करने पर आगम 14 जुलाई को सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव का ऐलान किया।
वक्ताओं ने सदर अस्पताल में तैनात सभी चिकित्सकों की सूची सार्वजनिक करने, इमरजेंसी सेवा में तैनात चिकित्सकों का रोस्टर इमरजेंसी कक्ष के बाहर प्रदर्शित करने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी करने में होने वाले कथित घूसखोरी एवं विलंब पर रोक लगाने तथा अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग की। सभा के अंत में नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पत्रकार श्रवण कुमार को अपमानित करने और ड्यूटी से गायब रहने के आरोपित चिकित्सक डॉ शर्मा पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई। कहा गया कि आगामी 14 जुलाई में सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव कर व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।
![]()













Leave a Reply