Advertisement

चतरोचट्टी पुलिस ने पांच साल से फरार वारंटी की किया गिरफ्तार

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चतरोचट्टी पुलिस ने पांच साल से फरार वारंटी को घर से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

जानकारी देते हुए 6 जुलाई को चतरोचट्टी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार बीते 5 जुलाई को थाना क्षेत्र में वारंटियों के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। इस छापामारी में लगभग 5 वर्ष से फरार वारंटी दिनेश महतो उर्फ महेश महतो उर्फ चितु महतो पिता पुसन महतो उर्फ लंगर महतो, ग्राम- हुरलुंग, थाना-चतरोचट्टी, जिला-बोकारो को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

छापामारी दल में सहायक अवर निरीक्षक महेश कुमार शर्मा,
हवलदार गंगाराम बानरा, आरक्षी सहदेव प्रसाद यादव, आरक्षी हीराल महतो, आरक्षी मुकेश कुमार मोदी, आरक्षी रामेश्वर यादव शामिल थे। थाना प्रभारी शशि शेखर ने बताया कि दिनेश महतो उर्फ चितु महतो 5 साल से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक बोकारो के आदेश पर पुलिस ने छापामारी कर हुरलुंग गांव स्थित उसके घर से दबोचा और गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में तेनुघाट जेल भेज दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *