Advertisement

सोनपुर रेल मंडल के चार स्टेशनों पर लगेंगी वाटर वेंडिंग मशीनें

यात्रियों को मिलेगा सस्ता पेयजल, रेलवे को होगी ₹3.49 लाख की कमाई

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल ने रेल यात्रियों के सफर को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। रेल मंडल के चार प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर वेंडिंग मशीनों की स्थापना के लिए ई-निविदा जारी कर दी गई है।

सोनपुर रेल मंडल की इस पहल से जहां रेल यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही शुद्ध पानी मिलेगा, वहीं रेलवे के गैर-किराया राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। सोनपुर रेलवे प्रशासन के अनुसार रेल मंडल के चारों स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीनें लगने से आगामी पांच वर्षों में रेलवे को कुल ₹3,49,000 का अनुमानित राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। सोनपुर रेल मंडल द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 4 स्टेशनों से होने वाली कमाई का पूरे ब्यौरे पर एक नज़र डालेंगे तो आसानी से समझ सकते हैं। स्टेशनवार कमाई का पूरा लेखा-जोखा पर नजर डालें तो सोनपुर स्टेशन सबसे ज्यादा कमाई करेगा। इस योजना के तहत सोनपुर स्टेशन रेलवे के लिए राजस्व का सबसे बड़ा जरिया बनेगा। यहां से रेलवे को हर साल ₹25,000 मिलेंगे, जिससे 5 वर्षों में कुल ₹1,25,000 की बंपर कमाई होगी।

इसी तरह न्यू बरौनी स्टेशन दूसरे नंबर पर होगा। यात्रियों की भारी चहल-पहल वाले इस स्टेशन से रेलवे को सालाना ₹22,500 का राजस्व मिलेगा। आगामी 5 वर्षों में यह आंकड़ा बढ़कर कुल ₹1,12,500 तक पहुंच जाएगा। इसके बाद अक्षयवट राय नगर स्टेशन की है। इस स्टेशन से भी रेलवे के खजाने में अच्छी बढ़ोतरी होगी।

यहां से प्रति वर्ष ₹16,500 की कमाई तय की गई है, जो 5 साल की अवधि में कुल ₹82,500 हो जाएगी। चौथे गोल्डिंगंज स्टेशन परन्तु महत्वपूर्ण इस स्टेशन से रेलवे को हर साल ₹5,800 का अनुमानित राजस्व प्राप्त होगा। इसके जरिए 5 वर्षों में रेलवे कुल ₹29,000 की कमाई करेगा। उपरोक्त चारों स्टेशनों को मिलाकर रेलवे हर साल ₹69,800 कमाएगा, जो 5 साल में बढ़कर कुल ₹3,49,000 का गैर-किराया राजस्व बन जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *