प्रत्येक रविवार को वैदिक आरोग्यम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में जन-स्वास्थ्य और जन-सेवा को समर्पित वैदिक आरोग्यम न्यूरोथेरेपी सेंटर के तत्वावधान में 5 जुलाई को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रत्येक रविवार को वैदिक आरोग्यम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में असाध्य और नसों से जुड़ी गंभीर बीमारियों से पीड़ित दर्जनों मरीजों को बिना किसी शुल्क के न्यूरोथेरेपी और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से उत्कृष्ट उपचार व आवश्यक परामर्श देकर लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर में मुख्य रूप से साइटिका, स्लिप डिस्क, गठिया (अर्थराइटिस), सर्वाइकल, घुटनों का दर्द और लकवा (पैरालिसिस) जैसी जटिल समस्याओं की विशेष जांच की जा रही है।
वैदिक आरोग्यम के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ नवीन शर्मा द्वारा मरीजों को बिना किसी दवा और दुष्प्रभाव के, प्राकृतिक व न्यूरोथेरेपी पद्धतियों से दर्द से राहत दिलाने के उपाय और स्वास्थ्य परामर्श दिए जा रहे हैं। संस्था द्वारा चलाई जा रही यह नियमित मुहिम स्थानीय और दूर-दराज से आने वाले मरीजों के लिए बेहद मददगार साबित हो रही है, जिससे उन्हें एक ही छत के नीचे जटिल बीमारियों से मुक्ति मिल रही है।
न्यास समिति का मिला पूरा सहयोग:
बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह की अनुमति और सक्रिय सहयोग से इस साप्ताहिक शिविर का संचालन बेहद सुचारू रूप से हो रहा है। शिविर में उमड़ रही मरीजों की भीड़ और उन्हें मिल रही राहत इस आयोजन की व्यापक सफलता को दर्शाती है। स्थानीय प्रबुद्ध जनों और श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में स्वास्थ्य सेवा के इस पुनीत कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
![]()













Leave a Reply