Advertisement

बोकारो नगर भाजपा की मासिक बैठक में नवनियुक्त प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव का स्वागत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार भाजपा बोकारो नगर के तत्वाधान में 5 जुलाई को एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बोकारो नगर अध्यक्ष विशाल गौतम ने की।

बैठक में मुख्य रूप से नवनियुक्त नगर मंडल प्रभारी एवं जिला के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव शामिल हुए। उन्होंने औपचारिक रूप से अपना पदभार संभाला। इस अवसर पर बोकारो नगर की पूरी टोली ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय भाव से उनका भव्य स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष विशाल गौतम ने कहा कि दिलीप श्रीवास्तव के लंबे राजनीतिक अनुभव का सीधा लाभ भारतीय जनता पार्टी बोकारो नगर को मिलेगा। उनके कुशल मार्गदर्शन में बोकारो नगर संगठन पूरे जिले में खुद को सर्वश्रेष्ठ और सबसे उपयोगी साबित करने में पूर्ण रूप से सफल रहेगा।

इस विशेष मौके पर भाजपा बोकारो नगर के वरीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह, लालबाबू सिंह, मनोज झा, महिला नेत्री डॉ परिंदा सिंह,ओबीसी मोर्चा के महामंत्री मिथिलेश, ज्ञानचंद साहू, प्रमोद सिंह, महिला मोर्चा बोकारो नगर अध्यक्षा ममता गोस्वामी, मंजू सिंह, पुष्पा मिश्रा, युवा मोर्चा के शंकर त्रिपाठी, लक्ष्य सिंह, अनुराग तिवारी, राजा साहू, साथ ही संगठन के सभी पदाधिकारीगण एवं समस्त निष्ठावान कार्यकर्तागण उपस्थित थे, जिन्होंने नए प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव को बधाई दी और आगामी सांगठनिक कार्यों को धरातल पर मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *