Advertisement

खैराचातर में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे कसमार, जरीडीह व् पेटरवार के रहिवासी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में कसमार, जरीडीह एवं पेटरवार प्रखंड के दर्जनों रहिवासी अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचे। जनता दरबार का आयोजन खैराचातर रहिवासी पूर्व जिला परिषद सदस्य बिमल जायसवाल के आवास पर किया गया।

इस दौरान रहिवासियों ने सड़क, पेयजल, बिजली, पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना तथा अन्य जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को रखा। पूर्व जिप सदस्य जायसवाल ने सभी शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जायसवाल ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों और शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई कर रहिवासियों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। जनता दरबार में बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। जनता दरबार में पहले के आवेदन पर समस्या का समाधान हो चुका है यह देख उनकी उम्मीद जनता दरबार से लगाव बढ़ रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *