Advertisement

भाजपा चिलगड्डा मंडल की मासिक बैठक में संगठन विस्तार व् बूथ सशक्तिकरण पर जोर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चिलगड्डा में भारतीय जनता पार्टी चिलगड्डा मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक 5 जुलाई को मंडल अध्यक्ष दिनेश महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक का संचालन रामलाल महतो ने किया।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार मंडल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, मंडल प्रभारी देवी लाल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। मासिक बैठक में पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है।

प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार मंडल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की आधारशिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा समाज के सभी वर्गों के बीच जनसंपर्क अभियान को और तेज करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि युवा शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन की विचारधारा के साथ जोड़कर बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी, ताकि पार्टी और अधिक मजबूत हो सके। मंडल प्रभारी देवी लाल मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। कहा कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर जनसंपर्क के माध्यम से भाजपा को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। बैठक के अंत में मंडल अध्यक्ष दिनेश महतो ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *