Advertisement

युवा संवाद कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के विचारों और पंच परिवर्तन पर चर्चा

एन. के. सिंह/​बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में महिला मंडप करगली में आरएसएस के बैनर तले युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सुधारों से जोड़ने के उद्देश्य से 5 जुलाई को युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विवेक पाठक ने किया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ सेंट्रल यूनिर्वसीटी ऑफ झरखंड के प्रोफेसर डॉ सूशांत कुलकर्णी, बीआईटी रांची के इंजीनियरिंग के छात्र संजीत कुमार, आरएसएस के बोकारो जिला संघ संचालक राविकांत सिंघला, अभाविप के जिला प्रमुख बीणा झा आदि ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के समक्ष द्वीप प्रजवलित व पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं व युवतियो ने हिस्सा लिया और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।

​स्वामी विवेकानंद के संदेश से मिली प्रेरणा

इस दौरान स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध प्रेरणादायी संदेश, उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य न प्राप्त हो जाए को दोहराते हुए युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया। ​कार्यक्रम के मुख्य एजेंडे के रूप में पंच परिवर्तन (पांच मुख्य सामाजिक सुधारों) पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसके अंतर्गत पांच बिंदुओं को समाज में लागू करने पर जोर दिया गया।

जिसमें ​स्वदेशी अथवा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाना, ​नागरिक कर्तव्य के तहत देश के कानून, नियमों का पालन करना और एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाना, ​पर्यावरण के तहत प्रकृति का संरक्षण, पौधारोपण और प्रदूषण मुक्त समाज का निर्माण करना, ​सामाजिक समरसता के तहत जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज में भाईचारा स्थापित करना तथा ​कुटुम्ब प्रबोधन के तहत पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करना और युवा पीढ़ी को अच्छे संस्कार देना शामिल है।

​कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बोकारो जिला के युवा इन पांच आयामों को अपने जीवन में उतारकर न केवल अपने क्षेत्र बल्कि पूरे देश के विकास में अहम योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी युवाओं ने राष्ट्र और समाज हित में निरंतर कार्य करने की शपथ ली।

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन पूर्व वार्ड पार्षद भरत वर्मा ने किया। मौके पर भास्कर अग्रवाल, बासुकीनाथ, प्रदीप भारती, मंचु सिंह, सत्यनारायण ओझा, समीर गिरि, आजाद साहनी, मंयक अग्रवाल सहित अभाविप के प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य शिवम सिंह, इशू सिन्हा, संतोष कुमार, विष्णु सिंह, अजीत कुमार, कार्यकर्ता निकेश राज, सुमित जयसवाल, देवराज सिंह, सुरज कुमार महतो, राजवीर सिंह, विनय बरनवाल रोशन कुमार, प्रभात गुप्ता, लक्ष्मण वर्मा, दीपक कुमार आदि सैकड़ो अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *