Advertisement

भस्की मुखिया के पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक बाटुल, दी श्रद्धांजलि

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में भस्की पंचायत के मुखिया एवं भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता मंटुराम मरांडी के पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील मंडल शामिल हुए। दोनों नेताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि किसी के जीवन में माता-पिता का स्थान सर्वोच्च होता है। उनका साया जीवन भर मार्गदर्शन और संस्कार देता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील मंडल ने कहा कि स्वर्गीय मरांडी का जीवन सादगी, परिश्रम और सामाजिक मूल्यों से प्रेरित रहा। उनके आदर्श और संस्कार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में भाजपा का पूरा परिवार मंटुराम मरांडी एवं उनके परिजनों के साथ खड़ा है। श्राद्ध कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *