राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल में 4 जुलाई को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुरस्कार वितरण का आयोजन कर शैक्षणिक सह पाठ्यक्रम के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वार्षिक समारोह का शुभारंभ डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया, वरीय महाप्रबंधक एचआर ए कुजूर एवं सुमित प्रकाश ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य महाप्रबंधक अरजरीया ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें जीवन में निरंतर परिश्रम, अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों की भी सराहना की, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही डीवीसी की ओर से हर संभव मदद करने का भी भरोसा दिया। यहां शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक, ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर एम. डेलिया एसी ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त कर धन्यवाद दी। विद्यालय की प्रबंधिका सिस्टर एम. इनेट एसी ने समारोह का संचालन किया। आयोजन को सफल बनाने में सभी शिक्षकों का अहम याेगदान रहा।
![]()













Leave a Reply