Advertisement

डीएवी कथारा में आईआईटी व् नीट की तैयारी को ले सीसीएल मुख्यालय टीम का दौरा

विद्यालय की पाँचवीँ की छात्रा सारिया ने हस्तनिर्मित सामग्री प्राचार्य को सौंपी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में जल्द हीं यहां के छात्रों को बड़े शहरों की भांति आइआईटी एवं नीट की तैयारी को लेकर अतिरिक्त क्लास ली जायेगी। इसे लेकर 4 जुलाई को सीसीएल मुख्यालय रांची की टीम ने विद्यालय का दौरा कर विद्यालय के प्राचार्य सह डीएवी झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डॉ जी. एन. खान के साथ बैठक कर गहन विचार विमर्श की। नेतृत्व मुख्यालय रांची द्वारा हायर किए गये संस्थान के सुजॉय सेन कर रहे थे। उनके साथ सीसीएल कथारा क्षेत्र के सीएसआर प्रबंधक अनुराग कुमार बैठक में शामिल थे।

जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ खान ने बताया कि जल्द हीं डीएवी कथारा में यहां अध्ययनरत छात्रों के लिए यहां आईआईटी तथा नीट की तैयारी करायी जायेगी, ताकि अभिभावकों को अतिरिक्त खर्च से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि इसे लेकर सीसीएल मुख्यालय रांची का तीन सदस्यीय दल ने विद्यालय का दौरा किया। बताया कि इस अवसर पर टीम द्वारा संपन्न बैठक में उपरोक्त प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी तथा उससे होनेवाले फायदा को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया।

बताया जाता है कि इससे पूर्व सीसीएल मुख्यालय टीम के विद्यालय परिसर में पहुंचने पर विद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ टी. एम. पाठक ने वैदिक मन्त्रोंच्चार के साथ तिलक लगाकर तथा दीप आरती के साथ टीम के सुजॉय सेन, अनुराग कुमार व् अन्य सदस्यों का स्वागत किया। वहीं प्राचार्य डॉ जी. एन. खान ने सभी को डीएवी का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर विद्यालय के अन्य शिक्षक तथा छात्र-छात्रा उपस्थित थे। एक अन्य जानकारी के अनुसार डीएवी कथारा की कक्षा पांच बी की छात्रा सारिया रूमी ने प्राचार्य को हस्तनिर्मित अद्भुत गुलदस्ता दी। प्राचार्य ने छात्रा सारिया की कलाकारी तथा प्रयासों की भूरि-भूरि प्रसंसा की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *