Advertisement

प्रशिक्षु आईएएस ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन ने 4 जुलाई को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने ओपीडी, आईसीयू, एनआईसीयू, डायलिसिस एवं थैलेसिमिया वार्ड सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एन.पी. सिंह उपस्थित रहे। बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन ने मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने फार्मेसी में अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती, पुरुष एवं महिला मरीजों के लिए अलग कतार तथा अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने दुर्लभ रोगों से संबंधित सुविधाओं की जानकारी प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने एवं वेटिंग एरिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही पीआईसीयू का संचालन जल्द प्रारंभ करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *