Advertisement

तेलीडीह मोड़ हाईवे के ऊपर लटकते 11 हजार वोल्ट तार बना खतरा, कार्रवाई की मांग

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। नागरिक अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ ने 4 जुलाई को बोकारो जिला के हद में तेलीडीह मोड़ के समीप नेशनल हाईवे फोर लेन सड़क के ऊपर गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तारों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई स्थानों पर तार बेहद खतरनाक स्थिति में पाए गए।

इस अवसर पर मंच अध्यक्ष ने कहा कि सुरक्षा मानकों के अनुसार ऐसे तारों के नीचे सेफ्टी गार्ड वायर होना जरूरी है, लेकिन अधिकांश जगहों पर यह व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि तेलीडीह मोड़ से जैप मोड़ तक दर्जनभर स्थानों पर असुरक्षित तार सड़क पार करते दिखे। कई तार जर्जर और नीचे लटक रहा है, जिससे भारी वाहनों से टकराने और हादसे का खतरा बना है। कहा कि आंधी-तूफान में इनके टूटकर गिरने की आशंका भी है। ओझा ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, बिजली विभाग और बोकारो जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि हादसे से पहले तार हटाकर सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *