एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिले में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालो की अब खैर नहीं है। जिला में जगह जगह चौक चौराहों में सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया है। बिना हेलमेट तथा बिना गाड़ी का कागजात सड़क में अगर यातायात पुलिस के आँखो में धूल झोंककर रफू चक्कर होना चाहते है तो हो जाए सावधान। आप सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में है। आपका ऑटोमेटिक ऑनलाइन चालान कट जाएगा। इसमें किसी की भी पैरवी नहीं चलेगी। सब पैरवी छू मंतर हो जाएगा, क्योंकि तीसरी आंख के सामने किसी की भी पैरवी नहीं चलने वाली है और आप कैमरा के शिकंजे में होंगे। चालान सहित नियमानुसार सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। अगर आप सड़क सुरक्षा के नियमों, यातायात के नियमों का पालन करेंगे तो ही खैर है वरना चालान कटना निश्चित है।
बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देशानुसार यातायात पुलिस उपाधीक्षक अजय प्रसाद के नेतृत्व में इन दिनों बिना हेलमेट, बिना गाड़ी का कागजात, फिटनेस सहित शराब पीकर दो पहिया वाहन, तीन पहिया, चार पहिया वाहन आदि में यातायात नियमों के आधार पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसकी बानगी 3 जुलाई को कई तीन पहिया वाहन यानी टेंपो आदि पर देखा गया।
बोकारो के यातायात पुलिस उपाधीक्षक अजय प्रसाद ने बताया कि इस तरह का अभियान लगातार चलते रहेगा, ताकि ऐसे वाहनों के अवैध पार्किंग से आम जनों को आवागमन में कोई परेशानी ना हो।उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने सहित सहयोग करने का आग्रह किया। यातायात पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि दो पहिया वाहन चलाने वाले तथा पीछे बैठने वाले को अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाना होगा, नहीं तो कैमरे के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।
![]()













Leave a Reply