रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालय सभागार में 3 जुलाई को आयोजित हम आपको सुनते हैं (जनता दरबार) कार्यक्रम में जिला प्रशासन ने एक बार फिर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला के हद में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
बताया जाता है कि कार्यक्रम में कुल 40 मामलों की सुनवाई करते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिया कि हर शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक परेशानी न झेलनी पड़े।
इस दौरान सीटी कॉलेज परिसर स्थित एससी-एसटी छात्रावास में पेयजल, साफ-सफाई और पहुंच मार्ग की समस्या को लेकर पहुंचे छात्रों की शिकायत पर डीसी ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी को मौके पर निरीक्षण कर जल्द सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में इसके अलावा भूमि विवाद, राजस्व, शिक्षा, बिजली और आपूर्ति से जुड़े मामलों पर भी विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि आमजनों का विश्वास ही प्रशासन की सबसे बड़ी ताकत है। उसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
![]()













Leave a Reply