Advertisement

प्रखंड स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल के अंडर-17 में कस्तूरबा जरीडीह व प्लस टू पाथुरिया विजेता

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन 3 जुलाई को उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया।

प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जरीडीह तथा अंडर-17 बालक वर्ग में प्लस टू उच्च विद्यालय पाथुरिया ने खिताब अपने नाम किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

जानकारी के अनुसार जहां प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जरीडीह विजेता बना, वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में प्लस टू उच्च विद्यालय पाथुरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीपीओ सपन कुमार दास, कंप्यूटर ऑपरेटर सुमित सागर, यशोदा कुमारी, मनीष कुमार, सीआरपी आनंद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अजय कुमार नायक एवं सत्यम गुप्ता ने किया।

खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में महेंद्र नायक, सुरेंद्र साव, लालचंद मरांडी, रामचंद्र मांझी, प्रतिभा कुमारी, श्रीकेष सिंह, रामनारायण प्रसाद, उमाकांत महतो, सुधीर हजाम, लखन लाल महतो, अमरेश कुमार, रविंद्र कुमार तथा स्वास्थ्य टीम के आशीष महतो, रोहित कुमार महली एवं रंजू कुमारी सहित सभी शिक्षकों और कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।
प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर बीपीओ सपन कुमार दास ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करती हैं। कहा कि प्रखंड स्तर पर खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्हें विश्वास है कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी हमारे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर जरीडीह प्रखंड का नाम रोशन करेंगे।

अजय कुमार नायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला प्रतियोगिता के लिए उनकी शुभकामनाएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *