Advertisement

एससी-एसटी छात्रावास का निरीक्षण कर सुविधा में सुधार के निर्देश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जिला कल्याण पदाधिकारी सुचिता किरण ने 3 जुलाई को सीटी कॉलेज परिसर स्थित एससी-एसटी छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में कल्याण पदाधिकारी द्वारा छात्रावास में पेयजल व्यवस्था, पहुंच पथ, साफ-सफाई, शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी ने छात्रावास में रह रहे छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। छात्रों ने पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों को सामने रखा। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रावास में रहने वाले छात्रों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *