प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय अंगवाली में 3 जुलाई को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी (पीटीएम) आयोजित की गई।
गोष्ठी में पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार मुख्य अतिथि थे। वहीं दर्जनों महिला, पुरुष अभिभावकों की उपस्थिति में विद्यालय के प्रधानाध्यापक (एचएम) शैलेश कुमार खन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि विभागीय स्तर पर विद्यालय संचालन के निमित्त दो-मंजिला चार कमरे का निर्माण हो रहा है। जिसमें एक शिक्षक, एक कंप्यूटर शिक्षक योगदान दिए हुए हैं। अभी और शिक्षकों की कमी खल रही है।
गोष्ठी में मध्यान भोजन पर भी चर्चा की गयी। कई महिला अभिभावकों के कहने पर भोजन में सुधार का आश्वाशन दिया गया।एचएम खन्ना ने बच्चों के आधार व बैंक खाते पर भी चर्चा करते हुए अविलंब इस ओर ध्यान देने का सुझाव दिया।
मुख्य अतिथि मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने का सुझाव दिया।
मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मो. हाकिम अंसारी, शिक्षक मो. नौशाद अली, शिवचरण कपरदार, यमुना कपरदार, रूपेश कुमार महतो, अभिभावकों में बिलसी देवी, प्रमिला देवी, किरण कुमारी, खुशबू कुमारी, फूल कुमारी, सोनू यादव, मुस्तकीम, पंकज कपरदार, मौसमी, संजू, वंदना, गौरी, सुंदरी, अनीता, देवली, रीता, सुनीता, श्वेता, किरण सहित दर्जनों छात्रों की उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply