Advertisement

बीएलए-2 की बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में 3 जुलाई को गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पेटरवार प्रखंड की 13 पंचायतों के बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अशोक राम ने की। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

बैठक में बीएलए-2 को मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा निर्धारित प्रपत्रों को सही तरीके से भरने की प्रक्रिया बताई गई। बैठक में अंचल अधिकारी अशोक राम ने कहा कि बीएलए-2 निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने सभी एजेंटों से निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए समय पर कार्य पूरा करने और पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने की अपील की। साथ ही निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान बीएलए-2 की शंकाओं का भी समाधान किया गया तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *