Advertisement

क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता-जीएम

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ढोरी जीएम कार्यालय सभागार में 2 जुलाई को क्षेत्र के नए महाप्रबंधक राजीव कुमार सिंह का स्वागत इनमोसा, आरसीएमयू, कौटिल्य महापरिवार, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों और गणमान्य जनों ने उनका बुके (पुष्पगुच्छ) देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर नए महाप्रबंधक ने कोयला उत्पादन बढ़ाने, श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। कहा कि कोयला खदानों से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कोयले के उत्पादन और प्रेषण में वृद्धि करना है, ताकि कंपनी की वार्षिक योजनाओं को समय पर पूरा किया जा सके। कहा कि खदानों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना और उनके लिए बेहतर कार्यस्थलों का निर्माण करना, खनन कार्यों के दौरान पर्यावरण को न्यूनतम नुकसान पहुंचाना और वैज्ञानिक तरीके से खनन पर जोर देना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों, श्रमिक संगठनों और अधिकारियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखना है, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। कहा कि ढ़ोरी क्षेत्र का भविष्य उज्जवल है। मौके पर आरसीएमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद सिंह सहित शिवनंदन चौहान, वृज बिहारी पांडेय, गणेश मल्लाह, राजेश्वर सिंह, मुरारी सिंह, मोहम्मद कलीमुद्दीन, रवि शंकर ठाकुर, प्रदीप सिंह, मनोज ठाकुर, जयराम सिंह, अभिषेक सिंह, निर्मल नायक, रामदेश राम, अरुण कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

वही इनमोसा के एरिया सचिव पवन कमार सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष तलसी महतो सहित मदन सिंह, हीरालाल रविदास, उदय सिंह, जयराम सिंह, यृद्धिष्ठर सिंह, सुरेश महतो, नरेश महतो, जितेंद्र यादव, प्रमोद सिंह, रमा शंकर सिंह, आनंद विश्वकर्मा. मोहम्मद शकील, पवन मंडल, कौटिल्य महापरिवार से अजय झा, रमेश मिश्रा, अनिल चंद्र झा, राम नरेश द्विवेदी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *