Advertisement

डीसी ने चंदनकियारी में लिया योजनाओं का फीडबैक, मईयां योजना भुगतान का भरोसा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। एसआईआर अभियान के निरीक्षण के दौरान बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) सह जिला दंडाधिकारी अजय नाथ झा ने जिला के हद में चंदनकियारी प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने राशन वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, विद्यालयों की स्थिति तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत की जानकारी ग्रामीणों से ली।

निरीक्षण क्रम में डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्रामीणों द्वारा मईयां सम्मान योजना से संबंधित समस्याएं उठाए जाने पर डीसी ने भरोसा दिलाया कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी पात्र लाभुकों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आम जनों की समस्याओं के समाधान और बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *