Advertisement

बोकारो के जैनामोड़ में हस्तशिल्पियों के साथ चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

सभी कारीगरों का बनेगा आर्टिजन कार्ड

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार, हस्तशिल्प सेवा केंद्र, देवघर द्वारा सिलाई कढ़ाई क्राफ्ट के हस्तशिल्पियों के साथ चौपाल का आयोजन 2 जुलाई को बोकारो जिला के हद में स्किल ट्रेनिंग सेंटर जैनामोड़ में आयोजित किया गया।

चौपाल का उद्देश्य हस्तशिल्पियों के बीच विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर परिचर्चा और जागरूकता लाना है। चौपाल में शिल्पी पहचान पत्र, प्रशिक्षण, गाँधी शिल्प बाजार, स्वयं सहायता समूह, ई-कॉमर्स पोर्टल, प्रधानमंत्री बीमा योजना, मुद्रा लोन इत्यादि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण हस्तशिल्प सेंटर देवघर के प्रभारी तथा विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) शत्रुघ्न कुमार ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को साझा किया और योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने हस्तशिल्पियों से विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न मार्केटिंग इवेंट्स एवं अन्य आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं के साथ साथ मुद्रा लोन तथा कारीगरों के लिए विशेष प्रावधान (सब्सिडी) भी उपलब्ध है।

कारीगरों के लिए कार्यरत सामाजिक संस्था सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने आर्टिजन कार्ड बनाने और उसके लाभ के बारे में विस्तार से बताया। जिला उद्योग केंद्र बोकारो तथा मुख्यमंत्री लघु, कुटीर एवं उद्यम विकास बोर्ड के समन्वयक किशोर रजक ने उपस्थित महिला हस्तशिपियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि जब आप सभी बढ़ेंगे तब पंचायत बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हस्तशिल्पियों के उत्थान हेतु बहुत सारे लाभकारी योजनाऐं चलाएं जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान मौके पर स्किल सेंटर के रवींद्र कुमार, धीरज कुमार, अप्पू प्रजापति, गीतांजलि कुमारी, मुख्यमंत्री लघु, कुटीर एवं उद्यम विकास बोर्ड के प्रखंड उद्यमी समन्वयक संजय दास, गौरव कुमार, एमटीएस सहित 120 शिल्पियों ने भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *