प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनु-बोकारो नहर मार्ग चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य के निमित्त वर्तमान में निकट बरसात को देखते हुए सड़क किनारे अंगवाली उत्तरी क्षोर में गार्डवाल निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है।
बताया जाता है कि 2 जुलाई को मार्ग के मध्य चलकरी दक्षिणी पंचायत के झुंझको में हो रहे गार्डवाल निर्माण का निरीक्षण कथित कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनय कुमार पांडेय कर रहे थे। उन्होंने कर्मियों को कार्य गुणवत्तापूर्ण करने की हिदायत दी।
बता दें कि जिला के हद में पिछरी से तेनुघाट तक जगह जगह हो रहे निर्माण कार्य की निगरानी हो रही है। प्रोजेक्ट मैनेजर पांडेय ने 2 जुलाई को *जगत प्रहरी* संवाददाता को बताया कि सभी सात पुलों के स्थलों की पायलिंग हो चुकी है। शीघ्र ही निर्माण कार्य भी शुरू कराई जाएगी। यह भी बताया कि आबादी वाले चौक पर नाली निर्माण, बिजली के खंभों का स्थानांतरण कार्य भी कराए जाने की योजना है।
![]()













Leave a Reply