प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार kevप्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कार्यालय में 2 जुलाई को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान लिपिक गुलाम रसूल को कथित रूप से आठ हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार एसीबी धनबाद की टीम पूर्व से मिली शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर 2 जुलाई को पेटरवार प्रखंड कार्यालय पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान प्रधान लिपिक गुलाम रसूल को रिश्वत की राशि लेते ही टीम ने दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।

बताया जाता है कि एसीबी की टीम मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। रिश्वत की राशि, शिकायतकर्ता तथा मामले के अन्य पहलुओं की आधिकारिक जानकारी एसीबी की ओर से विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी होने के बाद सामने आने की संभावना है।
![]()













Leave a Reply