Advertisement

रोटरी क्लब ने वृक्षारोपण व सम्मान समारोह से की नए रोटरी वर्ष की शुरुआत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। रोटरी क्लब ऑफ बोकारो मिडटाउन कपल्स ने रोटरी वर्ष 2026–27 के शुभारंभ पर एक जुलाई को केंद्रीय विद्यालय बोकारो में वृक्षारोपण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए क्लब सदस्यों ने विद्यालय परिसर में 25 पौधे लगाए।

कार्यक्रम का नेतृत्व रोटरी क्लब बोकारो के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, सचिव शिव अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अनुप अग्रवाल ने किया, जबकि संचालन प्रोजेक्ट चेयर रोटेरियन अमित जौहर ने किया। इस अवसर पर पुनीत जौहर, सज्जन कपूर, मिनी कपूर और अमीषा अग्रवाल सहित कई सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में क्लब ने उत्कृष्ट योगदान के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और डॉक्टरों को सम्मानित किया। सम्मानित सदस्यों में सीए अनुप अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, अजीत तिवारी, डॉ प्रियंका लांबा, डॉ सुशांत शर्मा और डॉ शुभ्रा गौतम शामिल रहे। मुख्य अतिथि प्राचार्य मनोज कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। अंत में सदस्यों ने स्वयं से पहले सेवा के आदर्श को अपनाने का संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *