Advertisement

सांसद आवासीय कार्यालय में आजसू फुसरो नगर महिला समिति का विस्तार

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में मकोली स्थित सांसद आवासीय कार्यालय में एक जुलाई को फुसरो नगर आजसू पार्टी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता महेश देशमुख ने की। यहां मुख्य अतिथि के रूप में आजसू बोकारो जिलाध्यक्ष सचिन महतो उपस्थित थे।

जानकारी देते हुए आजसू बोकारो जिला प्रभारी कमलेश महतो ने बताया कि उक्त बैठक में सर्वसम्मति से संगीता देवी को अध्यक्ष और डॉ प्रियंका कुमारी महतो को आजसू फुसरो नगर महिला समिति का सचिव बनाया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि बोकारो जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि आज सभी पार्टियां महिला सशक्तिकरण की बात करती है, जबकि महिलाओ को राजनीति में आगे लाने के लिए आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने पंचायत चुनाव और नगर चुनाव में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण कर महिलाओ को पुरुषों के समान लाकर खड़ा किया था।

आज महिला एसएजी ग्रुप भी सुदेश महतो और आजसू पार्टी की देन है। उन्होंने कहा कि आगामी 4 जुलाई को झारखंड की राजधानी रांची में राज्य महिला अधिवेशन होने जा रहा है, जिसमें फुसरो नगर से संगीता देवी और डॉ प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में सैकड़ों महिला भाग लेंगी।

बैठक को आजसू केंद्रीय सदस्य महेंद्र चौधरी और जिला प्रभारी कमलेश महतो ने भी संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि अशोक चौहान, इंदु देवी, कविता देवी, खुशी कुमारी, सुमति देवी, विक्की कुमार, विजय पासवान, प्रकाश कुमार, नरेश महतो, निर्मल महतो, चंदन कुमार, माणिक चंद्र डे, संतोष साव, सुरेंद्र कुमार सहित दर्जनों आजसू समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *