Advertisement

एसआईआर में तेजी लाने, वितरण, संग्रहण व् पूर्ण डिजिटाइजेशन का लक्ष्य-डीसी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने एक जुलाई को एसआईआर-2026 अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।

समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि विद्यालय संचालन के बाद शिक्षक वोलेंटियर के रूप में बीएलओ का सहयोग करेंगे, ताकि गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके। साथ ही ईआरओ, एईआरओ एवं वरीय पदाधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर अभियान की निगरानी करने को कहा गया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को फैमिली बंच तैयार कर डोर-टू-डोर अभियान चलाने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर जिला उपायुक्त झा ने कहा कि शत प्रतिशत वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन ही जिला प्रशासन का लक्ष्य है। कहा कि कोई भी पात्र मतदाता नहीं छुटना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *