Advertisement

तेनुघाट रजिस्ट्री ऑफिस में आयोजित किया गया शोक सभा

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट रजिस्ट्री ऑफिस के सब रजिस्ट्रार रितु रंजन कुमार की अगुवाई में एक जुलाई को एक शोक सभा आयोजित की गई।

इस अवसर पर शोक सभा को संबोधित करते हुए रितु रंजन ने कहा कि गिरिडीह रजिस्ट्री ऑफिस में पदस्थापित सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या के विरोध में यहां शोक सभा की गई है। कहा कि वे मांग करते हैं कि पटेल के हत्यारे को सजा मिले। उन्होंने बताया कि जमीन विवाद में गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार पटेल की हत्या की गई है। कहा कि रामगढ़ जिला के हद में मांडू थाना क्षेत्र के रबोध पंचायत अंतर्गत पेसरा कंडी गांव में बीते 30 जुलाई को जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गिरिडीह जिला अवर निबंधन कार्यालय में पदस्थापित सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।

शोकसभा में विभा कुमारी सिन्हा, पंकज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सूरज कुमार, रणधीर सिन्हा, धरनी सिन्हा, पंकज पाठक, योगेश नंदन प्रसाद, महेश ठाकुर, उज्जवल कुमार सिन्हा, चंदन ठाकुर सहित उपस्थित अधिवक्ता, डिडराइटर, ऑफिस कर्मी ने दिवंगत पटेल को दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *