Advertisement

सीसीएल गिरिडीह क्षेत्र का जीएम बनने पर के. एस. गैवाल को दी गयी बधाई

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके के महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष खनन के. एस. गैवाल को गिरिडीह क्षेत्र का महाप्रबंधक (जीएम) बनने पर एक जुलाई को महाप्रबंधक कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

के. एस. गैवाल को बीएंडके क्षेत्र के जीएम संजय कुमार झा, पीओ सुधीर कुमार सिंहा, पीओ सुमेधानंदन, भू-राजस्व पदाधिकारी शंकर कुमार झा,एरिया सेल ऑफिसर वी. एन. पांडेय, महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन विनय रंजन टुडु, प्रबंधक एचआर पी एन सिंह आदि ने बघाई दी।

गैवाल के जीएम बनने से बीएंडके क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। बतौर पीओ गैवाल ने एकेकेओसीपी खासमहल और क्षेत्र के विभागाध्यक्ष माइनिंग के पद पर रहकर विकास के लिए कई काम किये। उन्होंने पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों के सहयोग से लोहा व कोयला चोरी पर रोक, ईसी और सीटीओ को लेकर सभी कागजातों को पूर्ण कराने के साथ – साथ जनप्रतिनिधियों से लेकर विभागीय अधिकारियों के बीच सेतु का काम किया। जीएम संजय कुमार झा के साथ मिलकर पिछले वर्ष 82 लाख टन कोयला का उत्पादन कर बीएंडके क्षेत्र को विकास के पथ पर अग्रसर करने की कोशिश की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *