सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा-जीएम
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एक अधिकारी सहित 8 कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर प्रबंधन की ओर से एक जुलाई को विदाई दी गयी। महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में आयोजित समारोह में क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) राजीव कुमार सहित अधिकारियों व श्रमिक प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर व माला पहना कर सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र व उपहार भी भेंट किया गया।
इस अवसर पर जीएम सिंह ने कहा कि इन कर्मियों ने कंपनी के हित में काफी योगदान दिया है। नियमतः सेवानिवृत्त तो एक निश्चित समय में होना ही पड़ता है। परंतु ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुए विदाई भी अपने आप में एक उपलब्धि से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी तथा कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशल से ही कम्पनी सफलता के मुकाम पर पहुँची है। सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।
मौके पर सेवानिवृत्त अधिकारियों व् कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी तथा कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करते हैं। प्रबंधक एचआर सुरेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद अब जीवन का शेष समय परिवार के साथ पूरी तरह बेहतर ढंग से बिताएं, यही शुभकामना मेरी ओर से है।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व विभागाध्यक्ष मानव संसाधन कुमारी माला ने किया। मौके पर अधिकारी सीताराम यूके के अलावे यूनियन प्रतिनिधि आर उनेश, विनय सिंह, जयनाथ मेहता, विकास सिंह, महारूद्र सिंह, महेंद्र चौधरी, गोवर्धन रविदास आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply